धनबाद का बैंक मोड़ 'डेड स्पॉट' बन जाएगा ,जानिए किसने कही यह बात 

    धनबाद का बैंक मोड़ 'डेड स्पॉट' बन जाएगा ,जानिए किसने कही यह बात

    धनबाद(DHANBAD): आज जिस बैंक मोड़ को कारोबार का  'हॉट स्पॉट' कहा  जा रहा है, निगम के कारण यह  जल्द ही 'डेड स्पॉट' बन जाएगा. यह कहना है बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव  प्रमोद गोयल  का. उनका आरोप है कि  नगर निगम अपने मूल काम , शहर की स्वच्छता और विकाश के विपरीत शहर के विनाश में लग गया है.पूरे बैंक मोड़ की तमाम इमारतें विज्ञापन बोर्ड से भर दी गई  है, क्या निगम के पास कोई गाइड लाइन है भी कि नहीं.  क्या व्यापारियों को व्यापार करने का अधिकार नहीं है.

    एड एजेंसी वाले कर रहे है गड़बड़ी 

    उनका कहना है कि एड एजेंसी वाले, जिनमें से कई तो ब्लैक लिस्टेड भी हो चुके हैं. नाम बदल- बदल कर निजी लाभ के लिए निगम को अँधेरे में रखकर काम कर रहे हैं. इसका  बैंक मोड़ चैम्बर विरोध करता है और नगर आयुक्त से मुलाकात कर इसे अविलंब हटाने और भविष्य में नहीं लगाने की मांग करेगा. उन्होंने यह भी कहा है कि बिरसा मुंडा चौक के सामने, बैंक मोड़ थाना के बाहर, जेपी चौक के सामने, Dr KC Chang की बिल्डिंग के बाहर, राजेंद्र मार्केट के सामने, पूरे क्षेत्र में यह  एड एजेंसी वाले गलत काम  कर रहे हैं. 



    Related News