करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे पावर ग्रिड में अनियमितता देख भड़कीं सिमडेगा जिप अध्यक्ष, जानिये पूरा मामला

    करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे पावर ग्रिड में अनियमितता देख भड़कीं सिमडेगा जिप अध्यक्ष, जानिये पूरा मामला

    सिमडेगा(SIMDEGA): कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली पंचायत अंतर्गत सारंगापानी रोड में बन रहे पावर ग्रिड का निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा सोरेग ने किया. निर्माण कार्य  में भारी अनियमितता देख भड़कीं. उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों से भी जानकारी लिया है.    

    जिप अध्यक्ष प्रतिमा सोरेग ने  बताया कि पवार ग्रिड का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जा रहा है. लेकिन इस निर्माण कार्य को गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पवार ग्रिड में मजदूर विगत 1 साल से काम कर रहे हैं जहां पर महिला मजदूरों को ₹200 की दर से एवं पुरुष मजदूरों को ढाई सौ रुपया के दर से प्रतिदिन मजदूरी का भुगतान किया जाता है.उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की न्यूनतम  मजदूरी से यह कम है.  ग्रिड निर्माण में सही बालू का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बालू में मिट्टी मिक्स किया हुआ है.उन्होंने निर्माण करा रहे संवेदक को फटकार लगाया है.

    जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि ग्रिड निर्माण कार्य में संवेदक भारी मात्रा में पत्थर का खनन कर रहा है.  जिससे अगल-बगल रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है, मजदूरी भी काफी कम भुगतान की जा रही है. भवन निर्माण कार्य में भी काफी निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा राज्य सरकार ,ऊर्जा सचिव एवं उपायुक्त सिमडेगा को जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी करेंगी.       

    रिपोर्ट: अमित रंजन , सिमडेगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news