महिला से चेन की छिनतई करने वाले एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया, पढ़िये उसके बाद क्या हुआ


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. सड़क पर घूमते अपराधी हर वख्त किसी अप्रिय घटना को अंजाद देने की फिराक में लगे रहते हैं. कहां और किस समय अपराधी आप पर टूट पड़ें, ये समझ पाना मुश्किल है. दिन दहाड़े अपराध का नया मामला शहर के गोलमुरी से सामने आया है. यहां अपराधियों ने एक अधेड़ महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार दो अपराधियों में से एक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस दूसरे की खोजबिन में जुट गई है.
यह भी पढ़ें:
कोयलांचल की भूमिगत आ'ग ; कलाम साहब भी आये थे और क्या कहा था -पढ़िए इस रिपोर्ट में
पूछताछ में जुटी पुलिस
पीड़ित महिला चक्रधरपुर की रहने वाली है. यह महिला ट्रेन पकड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रही थी. तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आए और अचानक गले से चेन छीनकर फरार हो गए. लेकिन महिला के साथ मौजूद दमाद ने दिलेरी दिखाया. और अपराधी के पीछे दौड़ा पड़े. इसी क्रम में एक आरोपी पकड़ में भी आ गया. जिसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+