ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनानेवाले एस.एस राजामौली की वो अधूरी ख्वाहिश, जिसका कारण बना पाकिस्तान

    ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनानेवाले एस.एस राजामौली की वो अधूरी ख्वाहिश, जिसका कारण बना पाकिस्तान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):वैसे तो भारत में हर साल हजारों फिल्में बनती है. किसी को बेतहाशा प्यार मिलता तो, किसी को कम पसंद किया जाता है. लेकिन साल 2023 में एक फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर भारत को गौरवान्वित किया. एस.एस राजामौली  इस दौर में इंडिया के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक हैं. जिन्होने RRR जैसी तगड़ी सुपर-डुपर हिट फिल्म बनाई. फिल्म के रिलीज होते ही देश में इसकी धूम मच गई. क्योकि इस फिल्म के गानों से लेकर एक्सन तक सब नया था. कोई घिसा-पीटा सीन नहीं था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बहुत कमाई की. 

    डायरेक्टर एसएस राजामौली  का अधूरा सपना

    इस फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली  ने इसको ऑस्कर अवॉर्ड में भेजा था. इस फिल्म को ना सिर्फ ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमीनेट किया गया. बल्कि इसके गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा भी गया. लेकिन क्या आपको पता है इतनी बड़ी हिट फिल्म बनानेवाले डायरेक्टर एसएस राजामौली  की एक ख्वाहिश अब तक अधूरी है. जिसको वो आज तक पूरा नहीं कर पाये. लेकिन वजह सुनकर आप और भी ज्यादा हैराम रह जायेंगे. जिसको डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ट्वीट कर लोगों के साथ शेयर किया.

    पाकिस्तान बना रास्ते का रोड़ा

    दरअसल डायरेक्टर एसएस राजामौली ने रविवार को अपने ट्वीटर हेंडल से एक ट्वीट किया. जिसमे उन्होने अपने अधूरे सपने के बारे में बताया. कि वो सिंधु घाटी की सभ्यता पर एक फिल्म बनाने पर विचार कर रहे थे. लेकिन आगे नहीं बढ़ पाये. जिसकी वजह पाकिस्तान है. क्योंकि उन्हें सिंधु घाटी की सभ्यता पर फिल्म बनाने के लिए पाकिस्तान स्थित मोहनजोदड़ो जाने की इजाजत नहीं मिली.  जिसकी वजह से इनका सपना पूरा नहीं हो सका.

    रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news