सरकार से आर-पार के मूड में राज्य के आदिवासी! स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा के लिए उलगुलान टू का किया आगाज़, पढ़ें विस्तार से  

    सरकार से आर-पार के मूड में राज्य के आदिवासी! स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा के लिए उलगुलान टू का किया आगाज़, पढ़ें विस्तार से   

    गुमला(GUMLA):गुमला जिला के भरनो में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी के तहत दूसरे दिन एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग के मिशन चौक पर सड़क जाम किया गया. प्रदर्शनकारियों के समर्थन में गुमला जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा शामिल हुई. जिसकी वजह से चार घंटे तक सड़क जाम रहा.जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई.

    स्वाभिमान,अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा की उलगुलान टू का आगाज़

    वहीं सूचना मिलते ही अंचल के प्रतिनिधि और थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी ने आंदोलनकारियो को समझाकर जाम हटवाया. आंदोलन कर रहे लोगों की मांग है कि मान सम्मान अलग पहचान नियोजन में सीधी नियुक्ति सम्मान राशि 50-50 हजार रूपये उन्हे मिले. इसके साथ ही राज्य में समता जजमेंट लागू किया जाए और रॉयल्टी का 26 परसेंट लाभ झारखंड के आदिवासियों को दिया जाए.झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने स्वाभिमान,अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा की उलगुलान टू का आगाज़ कर दिया है.

    अब झारखंड आंदोलनकारी अपनी हकमारी नहीं होने देंगे

    आंदोलनकारियों ने कहा कि अब झारखंड आंदोलनकारी अपनी हकमारी नहीं होने देंगे.भले ही राज्य में आज झारखंड आंदोलनकारी कई विधायक हैं,मंत्री हैं मुख्यमंत्री हैं लेकिन झारखंड को सजाने और संवारने का दायित्व और झारखंडियों का भविष्य उज्जवल करने की दिशा में कोई योजना या विजन नहीं है, बल्कि पूंजीपतियों का गुलाम बन गए हैं.झारखंड के मजदूर किसान छात्र, युवा बुद्धिजीवों से अपील है कि इस आर्थिक नाकेबंदी में बेहतर झारखंड के लिए अपना समर्थन दें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. हम कल संघर्ष किए थे आज भी करेंगे,लड़ेंगे और जीतेंगे.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news