मैट्रिक परीक्षा से पहले ही बदल गया सिलेबस! पढ़े क्या है धनबाद के छात्रों का आरोप

    Dhanbad news:मैट्रिक परीक्षा से ठीक पहले संस्कृत कम्युनिकेटिव का सिलेबस बदले जाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच के छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए. छात्रों का कहना है कि पूरे साल उन्हें एक सिलेबस पढ़ाया गया, लेकिन अब परीक्षा से महज चार दिन पहले नए सिलेबस से परीक्षा देने को कहा जा रहा है

    The syllabus has been changed before the Matriculation exam! Read what the Dhanbad students are alleging । मैट्रिक परीक्षा से पहले ही बदल गया सिलेबस ! पढ़े क्या है धनबाद के छात्रों का आरोप

     धनबाद(DHANBAD):मैट्रिक परीक्षा से ठीक पहले संस्कृत कम्युनिकेटिव का सिलेबस बदले जाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच के छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए. छात्रों का कहना है कि पूरे साल उन्हें एक सिलेबस पढ़ाया गया, लेकिन अब परीक्षा से महज चार दिन पहले नए सिलेबस से परीक्षा देने को कहा जा रहा है.

    पढ़े क्या है धनबाद के छात्रों का आरोप

    10वीं के छात्र ऋषभ राज ने बताया कि स्कूल में संस्कृत के दो भाग है उन्हें सालभर जिस संस्कृत कम्युनिकेटिव का सिलेबस पढ़ाया गया, उसका कोड 119 है, जबकि अब 122 कोड वाले सिलेबस से परीक्षा देने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि स्कूल टेस्ट और प्री-बोर्ड भी पुराने सिलेबस से लिए गए, ऐसे में अचानक बदलाव से छात्र परेशान हैं.

    प्राचार्य से मिले तो किसी बदलाव से इनकार किया

    छात्रा परी बैंकू ने बताया कि उन्हें पूरे वर्ष 'मणिका' पुस्तक पढ़ाई गई, जबकि परीक्षा 'शेमुषी' से लेने की बात कही जा रही है. छात्रों के अनुसार जब वे अपने अभिभावकों के साथ प्राचार्य से मिले तो किसी बदलाव से इनकार किया गया.अभिभावक सूरज कुमार सिंह ने कहा कि इतने कम समय में नया सिलेबस पढ़ पाना संभव नहीं है.उन्होंने मांग की कि स्कूल प्रबंधन सीबीएसई को पत्र लिखकर उसी सिलेबस से परीक्षा सुनिश्चित करे, जो सालभर पढ़ाया गया है.अभिभावकों का कहना है कि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है और इसमें तत्काल समाधान जरूरी है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news