रांची में होगा राज्य का पहला एयर शो, भारतीय वायुसेना के दल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से की मुलाकात

    रांची में होगा राज्य का पहला एयर शो, भारतीय वायुसेना के दल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से की मुलाकात

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में झारखंड का पहला एयर शो आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर रांची उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से आज भारतीय वायुसेना के एक दल ने मुलाकात की. इस दौरान भारतीय वायुसेना से आए दल ने उपायुक्त के साथ रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की.

    बता दें कि, झारखंड राज्य में होने वाला यह भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा. सूर्यकिरण टीम द्वारा 19 और 20 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा. एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 17 अप्रैल को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उपायुक्त से एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की.  

    वहीं, उपायुक्त ने वायु सेना के आए दल को आश्वासन देते हुए कहा की जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी. साथ ही सभी तरह की प्रशासनिक तैयारी, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार, तकनीकी सहयोग आदि के लिए जिला प्रशासन ने वायु सेवा की टीम को आश्वासत किया. बैठक में भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पी.के. सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया व जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news