खत्म होगा नक्सलवाद का साया, पुलिस कर रही कार्रवाई, घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन उग्रवादी गिरफ्तार   

    खत्म होगा नक्सलवाद का साया, पुलिस कर रही कार्रवाई, घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन उग्रवादी गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सलियों के साथ में को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. TPC, टीएसपीसी और JJMP उग्रवादी संगठन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीएसपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं.

    इस मामले में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बुढ़मू थाना क्षेत्र से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदर नदी के पास बड़कागांव, बुड़मुड़ थाना की सीमा पर स्थित छप्पर बालू घाट में पैसा उगाही को लेकर दो पक्षों की मारपीट की घटना में शामिल टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंजू के दस्ते के तीन-चार सक्रिय सदस्य गांव पहुंचे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

    सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने शनिवार को छापेमारी कर उग्रवादी संगठन के अजीत सोरेन, आकाश लोहार और सुमित लहरी को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से लेवी मांगने में उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

    कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

    गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मार्च 2024 में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के द्वारा बड़कागांव थाना क्षेत्र के बालू यार्ड में दिवाकर गंजू के साथ मिलकर वर्चस्व बढ़ाने और लेवी को लेकर फायरिंग की गई थी. बाद में काम को बंद करवा दिया था. मार्च में ही फिर बड़कागांव थाना क्षेत्र के गुरु कुआं जंगल में पूरे टीम के साथ मीटिंग के दौरान पुलिस को देख फायरिंग की गई थी. इसके बाद जुलाई में बड़कागांव के बीच सड़क निर्माण में लगी कंपनी से लेवी के लिए फायरिंग किया गया और काम बंद कराया गया.

    इस दस्ते का आतंक रांची के कुछ ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ चतरा, पिपरवाह हजारीबाग बड़कागांव रामगढ़ में सक्रिय होकर अंजाम देता था. पुलिस को गिरफ्तार उग्रवादियों से कई जानकारी मिली है जिसे लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news