गैंगस्टर प्रिंस खान का असली नाम हैदर अली है, धनबाद पुलिस की कारस्तनी का लाभ उठाकर ही हिला रहा है पुलिस की चुले,जानिए पासपोर्ट बनवाने और विदेश भागने की पूरी कहानी 

    गैंगस्टर प्रिंस खान का असली नाम हैदर अली है, धनबाद पुलिस की कारस्तनी का लाभ उठाकर ही हिला रहा है पुलिस की चुले,जानिए पासपोर्ट बनवाने और विदेश भागने की पूरी कहानी 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस की  कारस्तानी का लाभ उठाकर गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस की चूले हिला रहा है. साथ में पीस रहे हैं धनबाद के कारोबारी. धनबाद के दर्जनों लोगों को प्रिंस खान निशाने पर ले रखा है. प्रिंस खान का असली नाम हैदर अली है.  उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और बैंक मोड़ पुलिस ने उसके आवेदन की जांच की. जांच करने वाले अधिकारी ने लिखा की वह अपने निवास पर नहीं है. जांच में यह नहीं लिखा कि यह अपराधी है और इसके खिलाफ दर्जनों मामले लंबित है. हैदर अली के नाम से प्रिंस खान ने पासपोर्ट बनवा लिया और फिलहाल किसी गल्फ कंट्री में ठिकाना बना कर धनबाद को भय और दहशत में डाल रखा है.   इसका खुलासा भी सीआईडी की जांच में हुई है. किस देश में प्रिंस खान छुपा हुआ है, इसका पता सीआईडी लगा रही है. तो क्या कहा जा सकता है कि बैंक मोड़ पुलिस की लापरवाही के कारण ही फहीम खान अंतरराष्ट्रीय अपराधी हो जाएगा, उसकी गिरफ्तारी के लिए क्या अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का आवेदन दिया जाएगा, क्या यह पता लगाया जाएगा कि किस देश का वीजा उसने हासिल की है, कितने दिन उस देश में रहने कि उसे अनुमति है. अभी तो सीआईडी को यही पता लगाना है कि किस देश में वह छुपा हुआ है. जिस समय हैदर अली के आवेदन पर दरोगा कालिका राम ने यह लिखा कि वह अपने निवास पर नहीं है, उस समय बैंक मोड़ के थानेदार थे रणधीर कुमार. फिलहाल अभी कतरास में पदस्थापित हैं, लेकिन  जांच के घेरे में वह भी आ सकते हैं. हालांकि एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और पूर्व थानेदार  को शोकॉज पूछा गया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. प्रिंस खान के फरारी के बाद कम से कम आधा दर्जन बार पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तुरंत पकड़ लेने का दावा किया, तो आखिर यह दावा पुलिस किस आधार पर कर रही थी, जबकि उसे प्रिंस खान के पासपोर्ट के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. आखिर यह कैसी जांच हो रही थी कि प्रिंस खान कब पासपोर्ट बनवाया इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी. सीआईडी ने जब जांच शुरू की तो इस बात का भंडाफोड़ हुआ. 24 नवंबर 2021 को नया बाजार के नन्हे की वासेपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद से ही प्रिंस खान धनबाद से लापता है. नन्हे हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा है. इस दौरान पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी की. फरारी के दौरान प्रिंस खान ने कई लोगों से रंगदारी की मांग की. फायरिंग भी कराई .आरोप के मुताबिक रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या तक करा दी.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news