बारिश ने उजाड़ दी इस परिवार की जिंदगी, मदद मांगने के बाद भी नहीं मिली प्रशासनिक सहायता 

    बारिश ने उजाड़ दी इस परिवार की जिंदगी, मदद मांगने के बाद भी नहीं मिली प्रशासनिक सहायता

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मस्जिद रोड के रहने वाले एक परिवार पर करीब 1 महीने से आफत आ पड़ी है. जिसका सुध अभी तक प्रशासनिक लोगों ने नहीं लिया है. बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण यहां के रहने वाले एक परिवार का घर क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं परिवार वालों को भी हल्की चोटें आई. लेकिन प्रशासन ने अब तक इनकी सुध नहीं ली है और ना ही इन्हें किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान की गई है. परिवार ने सहयोग के लिए प्रशासन का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अब तक प्रशासन की नींद नहीं खुली है. 

    क्या है मामला

    मस्जिद रोड के रहने वाले मोहम्मद गुलजार का परिवार जिस छत के नीचे रह रहा था, वो छत पर पेड़ गिर जाने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है. यह घटना 21 अगस्त का है. जहां विगत दिनों तेज आंधी बारिश की वजह से एक पेड़ उनके घर पर जा गिरा जिसके वजह से परिवार वालों को हल्की चोट भी आई, लेकिन उनका घर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है. 

    नहीं मिली कोई मदद 

    बता दें कि घर के मालिक ने प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि तक का दरवाजा खटखटा कर तंग आ चुके हैं. लेकिन अभी तक मदद के लिए किसी ने भी हाथ आगे नहीं बढ़ाया. वैसे इस परिवार का आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है और परिवार के लोग प्रशासनिक प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं. जहां डीएफओ के दफ्तर से लेकर जेनसी के दफ्तर तक परिवार के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन मदद के नाम पर उन्हें समय देकर टालमटोल किया जा रहा है. अब देखने वाली बात यह है कि करीबन महीना बीतने को है लेकिन प्रशासन की ओर से मदद की  उम्मीद नजर नहीं आ रही है. फिलहाल मामला अभी कागज में सिमट कर रह गया है. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News