लोहरदगा: तालाब निर्माण कार्य में जारी है लूट-खसोट का सिलसिला,  सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती है सरकारी योजना

    लोहरदगा: तालाब निर्माण कार्य में जारी है लूट-खसोट का सिलसिला,  सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती है सरकारी योजना

    लोहरदगा (LOHARDAGA): तालाब निर्माण कार्य में फिर लूट घसोट का मामला  सामने आया है. इस बार इस मामले को लेकर ग्रामीण मुखर हो रहे हैं. लेकिन तालाब निर्माण कार्य में की गई गड़बड़ी का अब तक कोई फलाफल देखने को नहीं मिल रहा है. लोहरदगा सदर प्रखंड क्षेत्र के लावागाई गांव में तालाब निर्माण कार्य का जीर्णोद्धार किया गया. लेकिन लावागाई के टोंका टोली छापरगढा में किए गए तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर सिर्फ लूट घसोट की गई हैं. वर्षों पुराने इस तालाब का भूमि संरक्षण विभाग की ओर से जीर्णोद्धार का प्लान बनाया गया था, लेकिन बिना ग्राम सभा किए और लाभुक समिति का चयन किए कार्य को पूर्ण कर लेने का कार्य कर दिया गया. कहा जाए तो निर्माण कार्य में सिर्फ लीपापोती की गई है, तालाब की निर्धारित खुदाई के बजाय मिट्टी भरकर सीढी को ऊंचा दिखाने का प्रयास किया गया है. जो जानवरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.  साथ ही तालाब की स्थिति खराब रहने की वजह से आसपास के खेतों में पानी नहीं पहुंचाया जा पा रहा है. ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि खेतों में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से इस तालाब का जीर्णोद्धार होना था. लेकिन यह लूट घसोट का माध्यम बनकर रह गया और इस तालाब का उद्देश्य आज सूख चुका है.

    डीसी ने कही कार्रवाई की बात

    जिला डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मामले के बारे में कहा कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.  इन्होंने कहा की ग्रामीणों के हित में क़दम उठाया जाएगा, ताकि जिस उद्देश्य से तालाब का वर्षो पूर्व निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है, उसका लाभ किसानों को खेती में पूरा मिल सकें.

    भ्रष्टाचार की भेंट

    जिला में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कागजों में किए जा रहे तालाब निर्माण कार्य और जीर्णोद्धार के दर्जनों मामले पहले सामने आ चुके हैं. अब देखना है कि इस मामले में सरकार और जिला प्रशासन क्या कदम उठाती है या फिर भ्रष्टाचार की भेंट एक और तालाब चढ़ती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news