नगर निकाय चुनाव: रांची नगर निगम के मेयर का पद SC के लिए रिजर्व, जानिए नई आरक्षण व्यवस्था

    नगर निकाय चुनाव: रांची नगर निगम के मेयर का पद SC के लिए रिजर्व, जानिए नई आरक्षण व्यवस्था

    रांची(RANCHI): राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.आयोग के द्वारा नगर निगम के मेयर पद का आरक्षण घोषित कर दिया है.रांची नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित कर दिया गया है. पहले यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी. आयोग की अधिसूचना के अनुसार राज्य के नौ नगर निकाय के मेयर पदों के लिए आरक्षण घोषित कर दिया गया है.पलामू /मेदिनीनगर का मेयर पद अनारक्षित अन्य, हजारीबाग नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जनजाति अन्य, गिरिडीह नगर निगम अनारक्षित अन्य,देवघर नगर निगम अनारक्षित महिला, धनबाद नगर निगम अनारक्षित महिला, बोकारो/चास नगर निगम अनारक्षित महिला, आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति महिला और पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम अनारक्षित अन्य के लिए अधिसूचित किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी है. इस बार आरक्षण की इसी व्यवस्था के तहत चुनाव कराने की तैयारी हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news