थानेदार महिला अधिवक्ता को अकेले में मिलने बुलाता था,महिला ने खाया जहर, रांची SSP ने की कार्रवाई

    थानेदार महिला अधिवक्ता को अकेले में मिलने बुलाता था,महिला ने खाया जहर, रांची SSP ने की कार्रवाई

    रांची - राजधानी के सुखदेव नगर थाना के प्रभारी रमाकांत ओझा पर कार्रवाई हुई है.एक महिला अधिवक्ता थाना प्रभारी से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश की है.इस मामले में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने आरोपी थाना प्रभारी को लाइन हाज़िर कर दिया है.

    उल्लेखनीय है कि एक महिला अधिवक्ता ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है कि वे यानी रमाकांत ओझा अकेले में बुलाते थे. बार बार फोन करते थे. झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे. इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अधिवक्ता ने नींद की गोली का ओवर डोज ले लिया. जिससे  उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने उसे हास्पिटल में भर्ती कराया है. महिला अधिवक्ता ने सुसाइड करने के उद्देश्य से यह किया. सुसाइड नोट में इसका उल्लेख है. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने इसे गंभीरता से लिया है. जांच भी हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news