समय पर पहुंची पुलिस ने टाल दिया झरिया में टकराव, जानिये क्या हुआ था 

    समय पर पहुंची पुलिस ने टाल दिया झरिया में टकराव, जानिये क्या हुआ था

    धनबाद (DHANBAD): झरिया के बनियाहीर दो नंबर बस्ती में बुधवार की दोपहर हंगामा होते-होते बचा.  लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में टकरा गए.  देखते-देखते लाठी-डंडे निकल गए.  इसके पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई.  सूचना पाकर झरिया पुलिस सक्रिय हुई और इंस्पेक्टर अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.  शांति समिति के सदस्यों को भी बुला लिया गया. दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया है.  एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही पुलिस चौकस हो गई है. 

     



    Related News