बोकारो की इस बेटी का दर्द! शादी के लिए रखे समान में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक, अब कैसे रचाएगी मेहंदी

    बोकारो की इस बेटी का दर्द! शादी के लिए रखे समान में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक, अब कैसे रचाएगी मेहंदी

    बोकारो(BOKARO):  शादी के पहले घर में आग लगने से बोकारे के इस परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं. खून पसीना बहाकर बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया सारा सामान जलकर राख हो गया.जिस घर में लोग शादी की खुशियां मनाने वाले थे वहीं अब घर के लोगों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे. सब के जुबान पर एक ही बात है कि अब बिटिया की शादी कैसे होगी. जिन हाथों में मेहंदी रचने वाली थी अब कैसे लगेगी. 

    शादी के जेवरात नकदी समान सहित 10 लाख रुपए की क्षति

    बता दें कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच स्ट्रीट 2 के आवास संख्या 82 में गुरुवार अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक लगा आग लग गई. देखते ही देखते घर में बेटी की शादी के लिए रखा गया पूरा सामान जलकर खाक हो गया. जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त शादीशुदा बेटी और उसके दो बच्चे उस कमरे में मौजूद थे. धुंआ उठता देख दोनों बहन बच्चों के साथ किसी तरह भाग कर घर के बाहर निकली. उसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. लेकिन फायर ब्रिगेड को आता नहीं देख स्थानीय लोगों ने खुद से आग को बुझाना शुरू किया. और कड़ी मशकाट के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में घर में रखे लगभग शादी के जेवरात नकदी समान सहित 10 लाख रुपए की क्षति होने की बात कही जा रही है. घर के मालिक महेंद्र दास अपनी पत्नी के साथ गांव गए हुए थे और वहीं घर में दो बेटी मौजूद थी. जिसमें एक की शादी होने वाली है जबकि दूसरी शादीशुदा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news