दुमका: ज्वेलरी शॉप संचालक के भाई ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ABVP के सदस्यों ने आंदोलन की दी चेतावनी

    दुमका:  ज्वेलरी  शॉप संचालक के भाई ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ABVP के सदस्यों ने आंदोलन की दी चेतावनी

    दुमका (DUMKA) : दुमका में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना 22 अक्टूबर की है, जिसमें पीड़िता द्वारा दुष्कर्म का आरोप ज्वेलरी शॉप संचालक के छोटे भाई राहुल साहनी पर लगा है. इस मामले में पीड़िता अपने परिजनों के साथ नगर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

    वहीं इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने V2 शॉपिंग मॉल को बंद कराया तथा ज्वेलरी शॉप के संचालक को पकड़ कर नगर थाना के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को ज्वेलरी शॉप के संचालक के छोटे भाई ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली एक लड़की को उस गेस्ट हाउस में खाना लेकर बुलाया था. लेकिन जैसे ही पीड़ित लड़की वहां खाना लेकर पहुंची. तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को जानकारी दी तो अच्छा नहीं होगा. जिसके बाद घर जाने के बाद महिला ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. वहीं ABVP के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.


    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news