बहुचर्चित शराब घोटाला: जमशेदपुर और रामगढ़ के डीसी को एसीबी का नोटिस, जानिए क्या जानकारी जुटाना चाहती है एसीबी

    बहुचर्चित शराब घोटाला: जमशेदपुर और रामगढ़ के डीसी को एसीबी का नोटिस, जानिए क्या जानकारी जुटाना चाहती है एसीबी

    धनबाद(DHANBAD):  विश्वस्त  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही  एसीबी बतौर गवाह  दो आईएएस अफसरो  को पूछताछ  के लिए बुलाया है.  इसके लिए उन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है.  एक अधिकारी जमशेदपुर के डीसी हैं तो दूसरे रामगढ़ के डीसी है.  बता दें कि उत्पाद विभाग के दो तत्कालीन उत्पाद  आयुक्त करण सत्यार्थी और फैज अहमद ने अपने कार्यकाल के दौरान शराब घोटाले की ओर संकेत किया था.  अब एसीबी के अधिकारी इस शराब घोटाले में बतौर गवाह के रूप में उनसे पूछताछ करेंगे. 

     पूछताछ के क्रम में कुछ साक्ष्य जुटाने  की कोशिश की जाएगी.  करण सत्यार्थी वर्तमान में जमशेदपुर के डीसी है, तो फ़ैज़ अहमद रामगढ़ में डीसी के पद पर कार्यरत है.  इन दोनों अधिकारियों को  नोटिस भेज कर एसीबी  मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.  सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान शराब घोटाले  के संकेत भी दिए थे.  इन अधिकारियों ने कई मामलों पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी. एसीबी   का मानना है कि दोनों अधिकारी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते है.  इसीलिए इस मामले में उन्हें गवाह मानते हुए पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है. 

    बता दें कि इस बहुचर्चित शराब घोटाले में   एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे, तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, जेएसबीसीएल के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार, महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास और मैन पावर सप्लाई करनेवाली कंपनी मार्शन के निजी प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. जबकि एसीबी ने पूर्व उत्पाद सचिव मनोज कुमार और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त व वर्तमान में सेवानिवृत्त अमित प्रकाश को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news