दुमका में अपराधियों की करतूत ! पहले युवक को मारी गोली, पीछा कर रहे पुलिस टीम पर भी फायरिंग, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

    दुमका में अपराधियों की करतूत ! पहले युवक को मारी गोली, पीछा कर रहे पुलिस टीम पर भी फायरिंग, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA):पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना का उद्भेदन करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल रविवार की रात  हँसडीहा थाना के हथगढ़ मुहल्ला में गोलीबारी की घटना घटी थी. बाईक सवार अपराधी ने घर के बाहर खड़े विभाष चौधरी नामक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और घायल विभाष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर में भर्ती करता. 

      
    इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अपराधी की धर पकड़ के लिए जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले अपराधी विक्रम मंडल का जब पीछा किया गया तो विक्रम  ने देवघर रोड स्थित धमना कुंडा के समीप पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दिया. सूत्रों की माने इस घटना में एक पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए. पुलिस ने पीछा करते हुए आखिरकार रविवार देर रात्रि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के  सर्वाधाम रेलवे पुल के समीप आरोपी युवक विक्रम मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल के साथ-साथ अलग-अलग जगह से चार खाली खोखा भी बरामद किया गया.

    दुमका समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.उन्होंने बताया कि जख्मी और आरोपी दोनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.हंसडीहा थाना में आरोपी के खिलाफ 3 जबकि जख्मी के खिलाफ हंसडीहा सहित विभिन्न थानों में 4 मामले पहले दर्ज है।  पहले भी जेल जा चुका है. वहीं इस मामले में हंसडीहा थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किया गया है. पहला कांड हंसडीहा थाना प्रभारी संजय कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी, वहीं दूसरा कांड जख्मी विभाष के बयान पर दर्ज किया गया है.

    रिपोर्ट:पंचम झा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news