राष्ट्रपति चुनाव मामले में अंतिम निर्णय गुरुजी लेंगे, झामुमो की बैठक में बनी सहमति

    राष्ट्रपति चुनाव मामले में अंतिम निर्णय गुरुजी लेंगे, झामुमो की बैठक में बनी सहमति

    रांची (RANCHI): राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में पक्ष-विपक्ष की ओर से ही सामने आए दो नामों का अधि चर्चा है. भाजपा नीत एनडीए की प्रत्याशी झारखंड की पहली आदिवासी राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू हैं, तो यूपीए के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं. वो हजारीबाग से सांसद रह चुके हैं. झारखंड में सत्तानशीन दल किसे समर्थन करेंगे, इसको लेकर संशय बना हुआ है. हालांकि राजद और कांग्रेस का स्टैंड साफ है, संशय की स्थिति झामुमो में है. क्योंकि कई आदिवासी विधायक अघोषित रूप से द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति व्यक्त कर चुके हैं. पार्टी में इसको लेकर आज गुरुजी शिबू सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई. 

    इसे भी पढ़ें:

    द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर झामुमो में लगभग सहमति, अमित शाह से मिलने के बाद हेमंत कर सकते हैं एलान

    क्या हुआ बैठक में 

    बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा पार्टी के सभी संसद और विधायक शामिल हुए. पार्टी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष व कद्दावर नेता स्व. सुधीर महतो की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर मालार्पण के साथ बैठक प्रारम्भ हुई. बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में निर्णय लेने के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया.

    इसे भी पढ़ें:

    राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को किया फोन, जेएमएम से समर्थन का भरोसा

    कौन-कौन रहे उपस्थित
    बैठक में मंत्री चम्पई  सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री जगरनाथ महतो और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ.  महुआ माजी, के अलावा विधायक  स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, मथुरा महतो, सविता महतो, सीता सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम, दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, निरल पूर्ति, बसंत सोरेन, दशरथ गगराई, भूषण तिर्की, दिनेश विलियम मरांडी, सुखराम उरांव, वैद्यनाथ राम, विकास सिंह मुंडा, जिगा सुशरण होरो,  संजीव सरदार, मंगल कालिंदी और सुदिव्य कुमार शामिल हुए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news