अगले महीने होने वाली थी शादी लेकिन आधी रात को चाकू से  गोदकर कर दी गई हत्या,जानिए डिटेल्स

    अगले महीने होने वाली थी शादी लेकिन आधी रात को चाकू से  गोदकर कर दी गई हत्या,जानिए डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पुटकी में मंगलवार  की देर रात गए एक युवक की चाकू से गोद- गोद कर हत्या कर दी गई.   हत्या निर्मम ढंग से की गई है.  हत्या के कारणों के बारे में इतना ही भर पता चला है कि पुरानी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है.  लेकिन यहां सवाल उठता है कि इतनी निर्ममता से आखिर क्यों हत्या की गई.  हत्या में भुजाली, चाकू का इस्तेमाल किया गया है.  हमलावर जब आश्वस्त  हो गए कि अब वह   बचने की स्थिति में नहीं है तो उसे लहूलुहान छोड़कर भाग निकले.  सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल सोनू राय को अस्पताल ले गई.  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  मृतक के भाई के अनुसार पड़ोसी से उन लोगों का विवाद चल रहा था और इसी वजह से हत्या की गई है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है.  सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी का फुटेज भी पुलिस को मिला है. 

     फुटेज में हमलावर तो दिख रहे लेकिन चेहरा साफ नहीं है 
     
    फुटेज में मारने वाले वालों की गतिविधियां तो दिख रही है लेकिन चेहरा साफ नहीं है.  पुलिस हत्यारों की खोज में जुटी हुई है.  इस बीच पता चला है कि किसी मुकदमे में मंगलवार को ही युवक ने धनबाद कोर्ट में जमानत कराई थीऔर उसके बाद देर रात को उसकी हत्या कर दी गई.  सूत्र बताते हैं कि रात 11 बजे के बाद वह एक ऑटो से घर जा रहा था कि रास्ते में ही उसे ऱोक  कर हमलावरों ने उतार लिया और उसकी हत्या कर दी.  मृतक पुटकी श्रीनगर का रहने वाला बताया गया है.  मृतक के भाई ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए हैं और मामला दर्ज कराया है.  इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.  इस बीच यह भी  पता चला है कि अगले महीने मृतक की शादी होने वाली थी.  तिलक और विवाह की तिथि तय हो गई थी लेकिन मंगलवार की देर रात को उसकी हत्या कर दी गई. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News