वासेपुर डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में ,जानिए कहां से धराया 

    वासेपुर डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में ,जानिए कहां से धराया

    धनबाद(DHANBAD) : वासेपुर डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी सद्दाम हत्याकांड को अपने भाइयों के साथ मिलकर अंजाम देने के बाद कतरास में जाकर छिप  गया था.  बुधवार को एसएसपी संजीव कुमार इस हत्याकांड का खुलासा कर रहे थे और तभी सूचना मिली की पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है.  सद्दाम के तीन भाइयों को तो आज जेल भेज दिया गया लेकिन सद्दाम अभी पुलिस हिरासत में ही है.  पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे जेल भेजेगी.  हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को सद्दाम की तलाश थी.  

    रविवार को की गई थी हत्या 

    आपको बता बता दें कि रविवार को वासेपुर के तंग गली गनी  मोहल्ला में दो किशोरों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी.  इस घटना के बाद धनबाद में सनसनी फैल गई थी लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर लिया है.  मुख्य आरोपी सद्दाम भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. 

     



    Related News