धनबाद : टुंडी में पकड़ाए प्रेमी जोड़े को पहले ग्रामीणों ने बांध कर रखा, फिर किया पुलिस के हवाले 

    धनबाद : टुंडी में पकड़ाए प्रेमी जोड़े को पहले ग्रामीणों ने बांध कर रखा, फिर किया पुलिस के हवाले 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड की लुकैया पंचायत में शनिवार की सुबह एक युवती का शव कटहल के पेड़ से लटका मिला,वहीं शनिवार की रात कमारडीह में ग्रामीणों ने एक कथित प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. पकड़ने के बाद दोनों को बांध दिया गया और उनकी पिटाई भी की गई. शव मिलने के मामले में मृतिका की मां गांव के ही रहने वाले युवक और उसके पिता सहित अन्य लोगों पर हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

    ग्रामीणों ने पकड़ कर बांध दिया 

    ग्रामीणों ने उसी दिन यानी शनिवार की रात को ही कमारडीह  में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को संदिग्ध अवस्था में देखा और उसे पकड़ लिया. लड़का महाराजगंज का रहने वाला बताया जाता है जबकि लड़की कमारडीह की ही  रहने वाली है. सूत्रों के अनुसार लड़का -लड़की बराबर मिलते जुलते रहते थे. लेकिन शनिवार की रात घात लगाए ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया.  शनिवार की रात से प्रेमी जोड़ा ग्रामीणों के कब्जे में थे लेकिन रविवार की दोपहर के बाद उन्हें ग्रामीणों ने टुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े की जाति अलग-अलग है. 

    महिला को शादीशुदा बताया जा रहा है 

    महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे बताये जा रहे हैं. लड़के के पिता बीसीसीएल से अवकाश ग्रहण किए हुए है. लड़के के बैंक अकाउंट में भी अच्छी रकम बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार कमारडीह और महराजगंज  के मुखिया भी घटनास्थल पर गए थे.  एक गुट  दोनों की शादी कराने पर अड़ा हुआ है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि महिला शादीशुदा है ,उसके दो बच्चे है. पुलिस को अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन थाने में दोनों को सुरक्षित रखा गया है.  देखना है आगे यह मामला किस ओर जाता है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news