मधुपुर रेलवे स्टेशन के पास चल रहा था देसी शराब का कारोबार,उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई 

    मधुपुर रेलवे स्टेशन के पास चल रहा था देसी शराब का कारोबार,उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

    देवघर(DEOGHAR):होली को देखते हुए देवघर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है.उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चलाई जा रही अभियान में पथरौल थाना अंतर्गत नयाचक एवं लुटिया और मधुपुर रेलवे स्टेशन के पास ताबड़तोड़ छापेमारी कर 1200 किलोग्राम जावा महुआ और 90 लीटर चुलाई शराब को जब्त की.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    सभी जब्त समानों को नष्ट कर दिया गया.इस अभियान में 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.उत्पाद विभाग द्वारा इस कारोबार में शामिल अन्य लोगो की पहचान कर आगे उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा



    Related News