हैवानियत की हद! सनकी पति ने पत्नी को आग में झोंका, बचाने गई मां भी झुलसी, जानें घटना की वजह  

    हैवानियत की हद! सनकी पति ने पत्नी को आग में झोंका, बचाने गई मां भी झुलसी, जानें घटना की वजह   

    चतरा(CHATRA): चतरा पति- पत्नी के रिश्तों को शर्मशार करनेवाली घटना सामने आई है. जहां एक सनकी पति ने हैवानियत की हद को पार करते हुए पत्नी को आग लगा दी. दिल दहलानेवाली ये घटना इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज गांव की है. जहां पत्नी और घरवालो से हुए विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी के ऊपर केरोशिन छिड़ककर आग लगा दिया. सनकी पति के इस हैवानियत में पत्नी सविता देवी की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि अपनी बहु को आग मे जलता देख बचाने गई सास भी पूरी तरह झुलस गई.

    सनकी पति ने पत्नी को आग में झोका

    वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कुलदीप दांगी मौके से फरार हो गया. वहीं जब ये सूचना गांव के लोगो को मिली तो मौके पर पहुंचकर आग में झुलसी सास को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां से चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है‌.

    बचाने गई मां भी आग में झुलसी

     वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, और थाना प्रभारी विनोद कुमार ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले को लेकर विवाहिता के पिता प्रमेश्वर दांगी ने बताया कि उसका दामाद कुलदीप दांगी उसकी बेटी के साथ हमेशा मारपीट और प्रताड़ित करता रहता था. जिसको लेकर कई बार गांव मे पंचायत कर समझौता भी करवाया गया था, उसके बाद भी उसकी आदतो मे सुधार नही हुआ.

    रिपोर्ट-संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news