धनबाद- पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से सातों दिन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

    धनबाद- पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से सातों दिन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन के फेरों में वृद्धि का उद्घाटन रविवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया. इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा भी मौजूद थे. यह ट्रेन पहले सप्ताह में 6 दिन ही चला करती थी. लेकिन अब रोज चलेगी. रेलवे का दावा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 13331 धनबाद- पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब प्रतिदिन कर दिया गया है. 

    यह ट्रेन सुबह 8 बजे धनबाद से खुलती है

    यह ट्रेन सुबह 8 बजे धनबाद से प्रस्थान करती है और शाम के 5 बजे  पटना पहुंचती है. इसे आज से 6 दिन से बढ़ाकर 7 दिन कर दिया गया है. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13332, जो पटना से चलकर धनबाद पहुंचती है, उसे भी रोज कर दिया गया है. इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news