महिला ने पति को तलाक देने से किया मना तो ससुराल वालों ने खिलाया जहर, पीड़िता ने बताई ये वजह

    महिला ने पति को तलाक देने से किया मना तो ससुराल वालों ने खिलाया जहर, पीड़िता ने बताई ये वजह

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा से एक महिला के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है. जहां ससुराल वालों ने देर रात महिला को जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया. महिला ने जब अपने पति को तलाक देने से मना किया तो इस बात से गुस्साये ससुराल वालों ने महिला को मारने की कोशिश की. शोर शराबा के बाद आसपास के लोगों की पहल पर महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि इलाज के बाद अब महिला खतरे से बाहर है. फिलहाल इस मामले में महिला का बयान लिया जा रहा है, जिसके आधार पर कारवाई शुरू की जाएगी.

    दूसरी महिला के साथ भाग गया था पति

    इस संबंध में महिला गुलबसा खातून ने बताया की 17 अप्रैल 2019 को कुडू थाना क्षेत्र के हुरहद गांव निवासी ताहिर अंसारी पिता जाकिर अंसारी के साथ पूरे दहेज और रिवाज के साथ निकाह कुबूल किया गया था, करीब दो साल तक सबकुछ ठीक रहा, फिर उसके पति को दूसरी महिला से प्यार हो गया, महिला तीन बच्चों की मॉ भी थी. जिसे लेकर वह फरार हो गया, करीब दो माह तक वो उस विवाहिता महिला के साथ रहा  जिसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज होने पर युवक वापस अपने घर लौट गया, फिर पारिवारिक विवाद की शुरुआत शुरू हो गई.  

    छत पर ले जाकर जहर खिलाने की कोशिश

    पीड़ित महिला ने बताया की पति के द्वारा लगातार तलाक मांगा जा रहा था, इस वजह से मामला कोर्ट पहुंचा. जहां मध्यस्थता के तहत पति पत्नी को एक साथ रहने का निर्देश दिया गया, लेकिन देर रात पीड़िता के पति, सास,ससुर,और देवर ने देर रात जबरन घर की छत्त पर ले जाकर जहर खिलाने का प्रयास किया. जिसके बाद आस पास के लोगों को शोर सुनाई दी. और लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए. अब महिला इस मामले में न्याय मांग रही है.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news