पति ने टांगी से काटकर की पत्नी की हत्या, बोला- हुजूर....नींद में थे, गलती हो गई

    पति ने टांगी से काटकर की पत्नी की हत्या, बोला- हुजूर....नींद में थे, गलती हो गई
    कोडरमा जिले के डोमचांच थाना के नलवा में एक सनसनीखेज घटना हुई है. यहां घर में सो रहे पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को टांगी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी पति का नाम सांढ़ मुंडा है और वह 55 साल का है.

    टीएनपी डेस्क: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना के नलवा में एक सनसनीखेज घटना हुई है. यहां घर में सो रहे पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को टांगी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी पति का नाम सांढ़ मुंडा है और वह 55 साल का है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.
    जानकारी के अनुसार, रात में दोनों कमरे में सोए हुए थे. इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने पर पति ने बगल में रखे टांगी से पत्नी के माथे पर वार कर दिया. इससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद सुबह मृतक के बेटे ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पति को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बताते चलें कि आरोपी पति सांढ़ मुडा पैर से दिव्यांग है. 

    पुलिस ने जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो बताया कि हुजूर रात में हमदोनों सो रहे थे. हमको लगा कि हमारे बगल में सांप है, जिसे टांगी से मार रहे हैं. हमको नहीं पता था कि हम पत्नी को मार रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news