दुमका में दिखा रफ्तार का कहर, तीन बइक की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    दुमका में दिखा रफ्तार का कहर, तीन बइक की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    दुमका (DUMKA) : शनिवार को दुमका में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठाढ़ी हाट मोड पर 3 बाइक की टक्कर हो गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए है. फिलहाल दोनों मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है. जबकि चार घायलों का नाम ब्रजेश गिरी, प्रदीप कुमार मंडल, करण सिंह तथा डॉक्टर अभिषेक राज है.

    जानकारी के अनुसार कडबिंधा निवासी ब्रजेश गिरी तथा सरुवा निवासी प्रदीप कुमार मंडल एक बाइक पर सवार थे. वहीं दूसरी बाइक पर बोरियो निवासी करण सिंह और बेगूसराय के रहने वाले डॉक्टर अभिषेक राज थे. डॉ अभिषेक राज सीएससी रामगढ़ में पदस्थापित है. वह दुमका से रामगढ़ लौट रहे थे. इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गए. सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस दोनों मृतक तथा एक घायल की पहचान करने में लगी है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news