पत्रकारों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले हंसडीहा थानेदार निलंबित

    Dumka, Jharkhand
    पत्रकारों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले हंसडीहा थानेदार निलंबित

    दुमका (DUMKA) : शनिवार की रात दुमका जिला के हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद द्वारा दुमका के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय पांडे के साथ बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिसकी शिकायत पत्रकारों द्वारा एसपी से की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जरमुंडी एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपा और जांच रिपोर्ट मांगा. एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने 29 दिसंबर को हंसडीहा के थानेदार ताराचंद को निलंबित कर दिया. साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news