धनबाद(DHANBAD):धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौवा बांध में एक अजीब घटना सामने आई है.इस घटना ने सबको आश्चर्य में डाल दिया है. सोसाइटी के लोग भी हतप्रभ है.रविवार की रात एक महिला का डिकम्पोज्ड लाश पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है कि सिंफर के रिटायर्ड एक वैज्ञानिक का परिवार उस फ्लैट में रहता है. वैज्ञानिक का निधन 2023 में हो गया था. पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी.लोग बताते है कि भाई और बहन फ्लैट में रहते थे.लेकिन माता पिता की मौत के बाद सोसाइटी के लोगों से कटे कटे रहते थे. जानकारी के अनुसार बहन की तबीयत बिगड़ी और उसके बाद उसकी मौत हो गई. भाई ने इसकी सूचना किसी को नहीं दी.
इलाके में सनसनी
सूचना के अनुसार कई दिनों तक लाश रहने पर जब शव में कीड़ा लगने लगा और बदबू आने लगी ,तो वह बाथरूम में ले जाकर शव में आग लगाने की कोशिश की. महिला की मौत 5 दिन पहले होने की बात कही जा रही है. वह कई दिनों तक शव के साथ भाई फ्लैट में ही रहा. मृतक की पहचान लिपिक कुमारी के रूप में हुई है.सोसाइटी में लाश बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
इस तरह उजागर हुआ मामला
सबसे आश्चर्यजनक बात है कि भाई ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी. जब फ्लैट से दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जब पहुंची तो आश्चर्य में पड़ गई. महिला का शव बुरी तरह से सड़ चुका था .तेज दुर्गंध आ रही थी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


