तोपचांची में स्कूल छात्रावास की छतब से गिरी बच्ची, हालत गंभीर


धनबाद(DHANBAD): तोपचांची स्थित संत थॉमस छात्रावास में एक चार साल की बच्ची दो मंजिल से नीचे गिर गई,जिसके बाद अनान -फानन में उसे SNMMCH अस्पताल ले जाया गया. बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अशर्फी अस्पताल में रेफर कर दिया गया ,जहां बच्ची का इलाज चल रहा है. संत थॉमस के अकाउंटेंट प्रदीप कुमार ने बताया कि चार साल की निवेदिता होस्टल की वार्डेन की बेटी है. वार्डेन अपनी दो बेटियों के संग होस्टल में ही दूसरी मंजिल पर रहती है. निवेदिता अपनी माँ के साथ सोई हुई थी.
माँ ने देखा तो बच्ची गिरी हुई थी
नींद से जागने के बाद वार्डेन ने देखा निवेदिता बिस्तर पर नही है, जिसके बाद वह ऊपर से झाँक कर देखी,नीचे उसकी बेटी पड़ी मिली,मामले की सूचना हॉस्टल के अन्य लोगों को दी गई. हॉस्टल के अकाउंट के द्वारा उसे SNMMCH लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल भेज दिया. अकाउंटेंट की जानकारी पर तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे है.
4+