चचेरे भाई से प्यार करती थी युवती, शादी के लिए नहीं माना लड़का तो ट्रेन से कट कर जान देने की कोशिश

    चचेरे भाई से प्यार करती थी युवती, शादी के लिए नहीं माना लड़का तो ट्रेन से कट कर जान देने की कोशिश

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर में एक युवती को प्यार करना महंगा पड़ गया. युवती अपने चचेरे भाई से प्यार करती थी. कई दिनों से दोनों का संबंध भी था. दोनों एक दूसरे से घंटो फोन पर बात किया करते थे. और घर पर मिलते भी थे. लेकिन एक दिन अचानक घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. युवती ने युवक पर शादी का दवाब डाला लेकिन युवक ने शादी से इंकार कर दिया. प्यार में युवती यह बर्दाश नहीं कर पाई और जान देने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई. उसने आत्महत्या का प्रयास किया. किसी तरह उसकी जान तो बच गई लेकिन उसे अपने दोनों पैर गवाने पड़े. घटना जसीडीह थाना क्षेत्र की है.

    क्या है मामला

    देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र केनमनकाठी निवासी 16 वर्षीया युवती को रेल लाइन के किनारे संदेहास्पद स्थिति में पैर कटा बरामद किया गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. युवती के बयान के बाद जसीडीह पुलिस ने मामले को लेकर जब गहन छानबीन शुरू तो कई चौकानेवाले बात इस सामने आयी. सूत्रों के अनुसार युवती का अवैध संबंध अपने चचेरे भाई के साथ विगत कुछ वर्षों से चल रहा था. इतना ही नहीं युवती द्वारा प्रतिदिन अपने चचेरे भाई से घंटों मोबाइल में बातचीत किया जाता रहा है. पिछले दिनों आपत्तिजनक स्थिति में युवती को अपने चचेरे भाई  के साथ संबंध बनाते घरवालों ने देख लिया था. तब इससे बचने के लिए युवती द्वारा अपने चचेरे भाई पर शादी करने का दबाव दिया गया. दो दिन पहले वह रात में अपने चचेरे भाई से शादी करने के लिए घर से निकली थी. लेकिन उसके चचेरे भाई ने शादी करने से इनकार कर दिया. समाज और परिवार में इस बात की जोरो से चर्चा न हो इससे पहले युवती ने षड्यंत्र कर खुद को समाप्त करना चाहा. युवती द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गयी. ट्रैंन की पटरी पर्बतों सोई लेकिन इस घटना में  युवती को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े.

    हिरासत में चचेरे भाई

    सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा अनुसंधान में चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई तरह के चौंकाने वाली बात सामने आई. कई आपत्तिजनक सामान भी इसके निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मीडिया के सामने इस घटना का कोई भी बात बोलने से परहेज कर रही है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आजकल में इस पर पुलिस सामने आएगी. सूत्रों के अनुसार अगर यह मामला सत्य निकला तो यह रिश्ते को तार तार करने वाली घटना सामने आएगी. जहां चचेरे भाई बहन का अवैध संबंध जगजाहिर होगा.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news