जहर खा कर युवती ने समाप्त कर ली ज़िंदगी, घर वालों के द्वारा तय किए रिश्ते से थी नाराज  

    जहर खा कर युवती ने समाप्त कर ली ज़िंदगी, घर वालों के द्वारा तय किए रिश्ते से थी नाराज  

    दुमका(DUMKA): जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेडूवा केंद गांव में कल शाम एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.  आनन-फानन में परिजन उसे दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई, मृतका का नाम मधु कुमारी है.  जानकारी के अनुसार मधु की शादी मार्च महीने में पश्चिम बंगाल के जयदेव नगर के एक लड़के से तय हुई थी. शादी तय होने के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. दरअसल कल दिन में उसके गांव का एक युवक ने भी जहर खाया था जिसे इलाज के लिए दुमका में भर्ती कराया गया था और उसे दुमका से देवघर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. जबकि कल देर शाम मधु ने जहर खाई और आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिजन स्तब्ध है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.  पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा,दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news