आम जन और अधिकारी रहें सतर्क-धनबाद डीसी का साइबर अपराधियों ने बना लिया है फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट !

    आम जन और अधिकारी रहें सतर्क-धनबाद डीसी का साइबर अपराधियों ने बना लिया है फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट !

    धनबाद (DHANBAD) : साइबर अपराधियों की करतूत सिर चढ़कर बोल रही है. बड़े-बड़े अधिकारियों के प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं, इस क्रम में पता चला है कि धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी साइबर अपराधी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट(+84 946654020) बनाया है.

    इसके जरिये साइबर अपराधी प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. ठग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मामले की सूचना पुलिस को दी गयी हैं. उपायुक्त ने आमलोगों को सतर्क रहने और ऐसे ठग के किसी भी झांसे में नहीं आने की अपील की है,.

    उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनाधिकृत फोन नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन, लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर संबंधित सोशल मीडिया की रिपोर्ट करें, साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें.



    Related News