महिला की गले से चेन छीनने वाले गैंग का सदस्य भीड़ के हत्थे चढ़ा, लोगों ने कर दी ठुकाई

    महिला की गले से चेन छीनने वाले गैंग का सदस्य भीड़ के हत्थे चढ़ा, लोगों ने कर दी ठुकाई

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लोग इन दिनों चैन छीन कर भागने वाले बदमाशों के गैंग से काफी परेशान हैं. आए दिन राह चलती महिलाओं के गले से ये चोर चैन छीन कर भाग जाते हैं. ऐसे ही गैंग का एक सदस्य आज धनबाद थाना के जेसी मल्लिक रोड में भीड़ के हत्थे चढ़ गया. चैन छीनने वाला तो भाग निकला लेकिन उसे बाइक पर बैठाकर लाने वाला और फिर उसे बाइक से ही भगाने के लिए इंतजार कर रहे अधेड़ को भीड़ ने पकड़ लिया. भीड़ ने उसकी जमकर ठुकाई की. इस दौरान काफी भीड़ जुट गई.

    पुलिस चोर को अपने साथ ले गई

    स्थानीय लोगों ने उसके पास से तीन मोबाइल, ताश के पत्ते और पर्स बरामद किया है. कुछ लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस भीड़ से बचाकर उसे अपने साथ थाना ले गई. बता दें कि धनबाद जिले में चेन छीनने वालों की गतिविधियां काफी बढ़ गई है. रोज कहीं ना कहीं महिलाओं के गले से चेन छीनकर अपराधी भाग जा रहे है. घटना को अंजाम भी वह काफी शातिरआना ढंग से देते है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news