Big News : गढ़वा के इस गांव में जबरन चल रहा है धर्मानंतरण का खेल, चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज  

    Garhwa, Jharkhand
    Big News : गढ़वा के इस गांव में जबरन चल रहा है धर्मानंतरण का खेल, चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

    गढ़वा(GADHWA):झारखंड के गढ़वा जिले में न दिनों जबरन धर्मातरंण का खेल चल रहा है.एक बार फिर मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाडा़ पूर्वी पंचायत में  प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, ताजा मामला गटियरवा गांव का है, जहां एक ग्रामीण को प्रलोभन देकर धर्मातरंण कराने के मामले में चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिक दर्ज कराया गया है. 

    मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश 

    वहीं धर्म परिवर्तन के  इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.इसके खिलाफ ग्रामीणों ने इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद गढ़वा और बजरंग दल को दिया है. सूचना पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली. 

    चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

    मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि 31 मई की रात्रि से ही यहां चार लोग आकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का प्रलोभन और दबाव दे रहे हैं. मामले की सच्चाई जानने के बाद संगठन के लोगों ने मेराल थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी और भुक्तभोगी मनरूप उरांव की ओर से चार लोगों के विरुद्ध मेराल थाना में लिखित रूप से नामजद प्राथमिक की दर्ज कराया है.  जिसमें अखिलेश उरांव पिता लाल बिहारी उरांव मानो गांव थाना एवं जिला रोहतास, सोनू मिंज पिता रहमुन उरांव मेराल थाना के गटियरवा गांव निवासी, संदीप टोप्पो एवं पूर्णिमा मिंज को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने दलबल के साथ गांव में पहुंचकर मामले का तहकीकात किया। मौके पर मौजूद लोगो को सयम बरतने को कहा। उन्होंने कहा की जिसने भी यह काम किया है उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news