गझंडी के पास मालगाड़ी की पहली बोगी हुई बेपटरी, स्थल पर पहुंचे रेल अधिकारी, इंटरसिटी हुई प्रभावित


झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA): नई दिल्ली हवड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन के कोडरमा-गया रेलखंड के गझंडी स्टेशन के पास करीब चार बजे खाली कोचिंग की गाडी पहला कोच डाउन लुक लाइन मे पटरी से उतर गई और कालका एंड का दूसरा कोच पटरी से उतर गई. गाडी पाथलडीह जा रही थी. डाउन लाइन मे डेहरीऑनसोन- गया धनबाद इंटरसिटी कुछ देर के लिए दिलवा स्टेशन मे रोकी गई. इधर घटना के बाद गोमो से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पंहुचा. इसके अलावा गझंडी के आस पास अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए.
दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई
घटना को लेकर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल ने दूरभाष पर बताया की घटना के बाद अपर रेलमण्डल प्रबंधक इफरा अशोक कुमार महथा, वरीय संरक्षा अधिकारी सिग्नल बिभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच मे जुटे गए. डीआरएम बंसल ने बताया की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट: अमित कुमार, कोडरमा
4+