पारा शिक्षकों की हुई पहली आकलन परीक्षा , राज्यभर में बनाए गये थे 81 परीक्षा केन्द्र

    पारा शिक्षकों की हुई पहली आकलन परीक्षा , राज्यभर में बनाए गये थे 81 परीक्षा केन्द्र

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-पारा शिक्षकों की पहली आकलन परीक्षा संपन्न हो गयी , यह परीक्षा राजधानी रांची के मारवाड़ी महिला कॉलेज और निर्मला कॉलेज में ली गई. रांची के मारवाड़ी महिला कॉलेज में 1716 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. वही, निर्मला कॉलेज में भी लगभग इतने की उम्मीदवारों ने इम्तहान लिखा. दोनो सेंटर में शांतपूर्वक परीक्षा खत्म हुई.परीक्षा के बाद शिक्षकों से जब एग्जाम के बारे में पूछा गया तो, उनका कहना था कि गणीत और रिजनिंग के प्रश्न उतने आसान नहीं थे.

    परीक्षा के लिए राज्य में 81 केन्द्र

    आकलन परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली. आकलन परीक्षा में दो पेपर से सवाल पूछे गए. पहला पेपर क्लास एक से पांच और दूसरा पेपर क्लास छह से आठ के लिए था. इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 81 केंद्र बनाए गए थे। आकलन परीक्षा ढाई घंटे की ली गयी, पहली से पांचवीं और छठी से आठवी की अलग-अलग परीक्षा थी. पहली से पांचवीं की एक परीक्षा हुई, जबकि छठी से आठवीं में भाषा, विज्ञान-गणित और सामाजिक विज्ञान की अलग-अलग परीक्षा ली गई.. विज्ञान में गणित की परीक्षा और भाषा में अंग्रेजी की परीक्षा में अनिवार्य रूप से पारा शिक्षक शामिल हुए. इस परीक्षा में सफल होने के बाद से ही 10  मानदेय का लाभ मिल सकेगा. अगर कोई पारा शिक्षक इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, तो उनका एक अवसर समाप्त माना जाएगा. आगे उनके सामने तीन और मौके परीक्षा के मौजूद होंगे. जो पारा शिक्षक परीक्षा पास कर जाते हैं, तो उनके मानदेय में दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news