1932 के खतियान को स्थानीयता का आधार बनाना गलत, अंतिम सर्वे लागू करें सरकार : गीता कोड़ा

    1932 के खतियान को स्थानीयता का आधार बनाना गलत, अंतिम सर्वे लागू करें सरकार : गीता कोड़ा

    चाईबासा (CHAIBASA): सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड में 1932 के खतियान को आधार मानते हुए स्थानीयता के परिभाषा को पारित किया गया है. इस निर्णय से झारखंड के कोल्हान क्षेत्र की आम जनता स्थानीय अर्थात झारखंडी होने से वंचित रह जाएगी.

    प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग

    अपनी ही जन्मस्थली पर स्थानीय का दर्जा नहीं मिलने से इस क्षेत्र की जनता प्रवासी बनकर रह जाएगी. कोल्हान में सर्वे सेटलमेंट 1964, 65 और 70 में किया गया था. ऐसी परिस्थिति में 1932 के खतियान को स्थानीयता का आधार बनाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है. आगे सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मैं मांग करती हूं कि तत्काल इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए झारखंड राज्य के अंतिम सर्वे सेटलमेंट को ही स्थानीयता का आधार बनाया जाए.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news