घरवाले नाबालिग बेटी की करवा रहे थे शादी, अचानक धमक पड़े अधिकारी, रुकवाया विवाह  

    घरवाले नाबालिग बेटी की करवा रहे थे शादी, अचानक धमक पड़े अधिकारी, रुकवाया विवाह  

    दुमका (DUMKA) : झारखंड के दुमका जिला में एक नाबालिग बच्ची बाल विवाह की शिकार होने से बच गई. दरअसल मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक लड़की की शादी होनी थी. शादी की तमाम तैयारियां भी हो चुकी थी. बारात के लिए लजीज व्यंजन भी तैयार किया जा रहा था और शादी की रश्में निभाई जा रही थी. लेकिन बीच में भी प्रशासन ने नाबालिग के घर पहुंच कर शादी रुकवाया.  

    अचानक नाबालिग के घर धमक पड़े अधिकारी

    मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के बीडीओ को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की की शादी होने जा रही है. जानकारी मिलते ही सदर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा औऱ मुफस्सिल थाना की पुलिस दल बल के साथ नाबालिग के घर धमक गए. जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की की उम्र महज 14 वर्ष है. यह सुनते ही बीडीओ ने शादी रोकने का निर्देश दिया. शादी रोकने की बात सुनते ही लड़की के परिजनों द्वारा प्रशासन के सामने गुहार लगाने लगे. लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नाबालिग की शादी एक कानूनी अपराध है. इसलिए कानून को अपने हाथ में ना लें. साथ ही अधिकारी द्वारा कहा गया कि अगर नाबालिग की शादी होती है इसमें शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी. जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने शादी रद्द कर दिया गया. साथ ही नाबालिग के परिजनों की ओर से एक पत्र भी लिखा गया. जिसमें कहा गया कि नाबालिग लड़की जब तक बालिग नहीं होती तब तक उसकी शादी नहीं कराएंगे. इस तरह प्रशासन की पहल से एक नाबालिग की शादी रुक गयी.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news