पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुसैनाबाद नगर पंचायत के कर्मी, कहा सरकार का साथ नहीं मिलने पर आंदोलन होगा तेज

    पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुसैनाबाद नगर पंचायत के कर्मी, कहा सरकार का साथ नहीं मिलने पर आंदोलन होगा तेज

    पलामू (PALAMU):  झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 5 सूत्री मांगों को लेकर हुसैनाबाद  नगर पंचायत कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल का गुरुवार को तीसरा दिन है. कर्मी नगर पंचायत कार्यालय हुसैनाबाद के समक्ष तीन दिनों से धरना पर बैठे हैं. वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. हुसैनाबाद नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहरी क्षेत्र का सफाई कार्य पूरी तरह बाधित है. दुर्गा पूजा का त्योहार तीन दिनों के बाद शुरू हो जायेगा. ऐसे में लोगों को कचरे के अंबार से निकलने वाली दुर्गंध परेशानी का कारण बन गई है.

    मांगों की सूची

    कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में दैनिक कर्मी जिनकी सेवा 10 वर्षों से अधिक है. उनको नियमित करने,सरकार के तरफ से स्थाई कर्मियों को दिए जा रहे 70 प्रतिशत को बरकरार रखने, तमाम दैनिक अनुबंध कर्मियों को 10 लाख का बीमा पॉलिसी करने और निकाय में ठेका प्रथा को बंद करने सहित पेंशन की राशि को सरकार अपने कोष से भुगतान करने आदि मांगें शामिल है. फेडरेशन के हुसैनाबाद अध्यक्ष उमेन्द्र ठाकुर ने कहा है कि महासंघ के आह्वान पर पूर्व में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया गया था. साथ ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव के बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि हड़ताल में दैनिक कर्मी, अनुबंध कर्मी, स्थाई कर्मी शामिल हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उक्त मांगों पर जल्द विचार नहीं करती है, तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा. जिसकी सारी जवाबदेही सरकार पर होगी. इस धरने में मुख्य रूप से  महासंघ के  उपाध्यक्ष प्रदीप पासवान, सचिव अवधेश कुमार, विकास कुमार, संजीत कुमार,अशोक चौधरी, अर्जुन राम, कृष्णा राम, रोहित कुमार,सूरज, अजय,  योगेन्द्र, विनोद,धर्मेंद्र, आकाश, विजय राम, बादल, सोनू, कुश चौधरी, जितेन्द्र, मदन, गुड़िया कुंवर, लीला देवी, पनवा देवी समेत कई नगर पंचायत कर्मी शामिल हैं.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news