कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया जारी, सभी डेलीगेट्स कतारबद्ध होकर कर रहे मतदान 

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया जारी, सभी डेलीगेट्स कतारबद्ध होकर कर रहे मतदान 

    रांची (RANCHI) देशभर के सभी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक  मतदान की प्रक्रिया जारी है. झारखंड के प्रदेश कार्यालय में 319 डेलीगेट्स  कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे हैं. रांची के प्रदेश कार्यालय में मतदान देने पहुंचे मंत्री रामेश्वर उरांव  ने "THE NEWS POST" से बात करते हुए कहा लोकतंत्र में यह खूबसूरती कांग्रेस पार्टी में ही दिखती है. सभी डेलीगेट्स अपने राष्ट्रीय  अध्यक्ष का चुनाव आज वोटिंग करके कर रही है. राज्य के सभी जिलों से आय हुए डेलीगेट्स अपने कार्ड को दिखाकर गुप्त मतदान किए.

    कई डेलीगेट्स को पहली बार मौका मिला

    कांग्रेस का 22 वर्षों के बाद इस प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है. कई डेलीगेट्स को पहली बार मौका मिला तो कइयों का तीसरी बार अध्यक्ष चुनने का मौका मिला.

    बुधवार को होगी मतगणना

    बुधवार को मंतगणना की जाएगी  और देश भर से 9000 कांग्रेस के डेलीगेट्स आज मतदान करेंगे. मैदान में मलिकार्जुन खड़गे, और शशि थरूर  हैं.आलाकमान का इशारा तो मलिकार्जुन खड़गे के तरफ है, पर देखनेवाली बात होगी कि  कांग्रेस के अध्यक्ष पद का ताज किसके माथे सजेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news