झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ED की एंट्री से हाकिमों और बाबुओं में हडकंप! कई जिले के SP और दरोगा टार्गेट पर

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ED की एंट्री से हाकिमों और बाबुओं में हडकंप! कई जिले के SP और दरोगा टार्गेट पर

    रांची(RANCHI): झारखंड में हुए करोड़ों के ट्रेजरी घोटाले में अब ईडी ने जांच शुरू कर दी. ईडी ने पूर्व में दर्ज केस के आधार पर ECIR(Enforcement Case Information Report) दर्ज कर जांच शुरू कर दिया. अब ईडी पूर्व में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. साथ ही अब कई बड़े अधिकारी ईडी के रडार पर आएंगे. अब तक माना जा रहा था की पैसे के खेल में छोटे कर्मचारी तक ही कार्रवाई सिमिटी दिख रही है लेकिन इसके पीछे बड़े साहब का भी हाथ हो सकता है.

    ऐसे में अब इस घोटाले की जांच को ईडी ने टेक ओवर कर लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसमें अब तक जिला पुलिस और सीआईडी की जांच रिपोर्ट को लेकर ईडी के अधिकारी समीक्षा करेंगे. जिसके बाद आगे अपनी जांच को बढ़ाते दिखेंगे. जिसमें कई बड़े नाम भी सामने आने की संभावना है. माना जा रहा है कि झारखंड में इस बड़े घोटाले में कई जिले के एसपी भी रडार पर है. साथ ही कई दरोगा पर शिकंजा कस सकता है.

    सीआईडी ने अब तक की जांच में माना है कि ट्रेजरी से वेतन मद के पैसे की निकासी की गई. इसमें अब तक सिपाही से लेकर एएसआई रैंक के पुलिस कर्मी की गिरफ़्तारी हुई है. जिसमें कई सलाखों के पीछे पहुंचे. लेकिन ईडी अब अपनी जांच को आगे बढ़ा कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है. जिसमें कई बड़े चेहरे भी ईडी दफ्तर की दौड़ लगा लगाते दिख सकते है. ईडी आने वाले दिनों में बोकारो और हजारीबाग के साथ रांची ट्रेजरी पहुंच कर तहकीकात कर सकती है. ईडी की टीम जब दफ्तर पहुंच कर दस्तावेजों की जांच करेगी. संभावना है कि इसमें भी कई खुलासे हो सकते है.      

    बता दे कि झारखंड में बोकारो,हजारीबाग और रांची में करीब 40 करोड़ से अधिक रुपये की अवैध निकासी की गई है. जिसमें अब तक की जांच में सामने आया है कि पैसे के खेल में डीएसपी और एसपी भी शामिल है. कई जिलों में एसपी ने अपने पद नाम से बैंक खाता खोल कर पैसे की लेन देन कर रहे थे. यह सीधे सीधे नियम के विरुद्ध माना गया है.

    लेकिन जांच में सीआईडी ने अभी तक किसी बड़े अधिकारी से ना तो पूछताछ की है और ना ही समन भेजा है. जबकि माना जा रहा है कि सीनियर अधिकारी इस वेतन लूट के खेल में शामिल है. जिन्हे अब ईडी रडार पर ले सकती है.साथ ही बड़ी कार्रवाई झारखंड में देखने को मिल सकती है.          



    Related News