पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के घर तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल, विरोध में धनबाद में उग्र प्रदर्शन

    पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के घर तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल, विरोध में धनबाद में उग्र प्रदर्शन

    धनबाद(DHANBAD):झारखंड के हजारीबाग में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद के घर को तोड़े जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू समाज ने धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर अपना आक्रोश जताया.जहां धरना का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद के आवास को तोड़े जाने की घटना से साहू (तेली) समाज में गहरा रोष है. उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

    धनबाद में तेली साहू समाज का जोरदार प्रदर्शन

    जगदीश साव ने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय तेली साहू समाज पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज करेगा. धरना के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस मामले में पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News