कांग्रेस भवन में स्व पीएन सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि, उनके व्यक्तित्व और कृतज्ञता पर हुई चर्चा 

    कांग्रेस भवन में स्व पीएन सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि, उनके व्यक्तित्व और कृतज्ञता पर हुई चर्चा 

    रांची(RANCHI): झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. पी.एन. सिंह  की आज कांग्रेस मुख्यालय में  9वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश कांग्रेसजनों ने स्व. पी.एन. सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्व चर्चा की.  इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,  विधायक अनुप सिंह, दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित हुए. 

    स्व. सिंह कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के प्रिय नेता: राजेश ठाकुर 

    इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व. सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था. उनके नहीं रहने पर भी उनके पुत्रों ने परंपरा का निर्वाहन किया है. यह बहुत बड़ी बात है. स्व. सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के दुःख-सुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वो हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे. उन्होंने स्व. सिंह को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का प्रिय नेता बताया. 
        


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news