दुमका: बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

    दुमका: बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

    दुमका(Dumka): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुरूमटांड़ गांव में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. निर्जन इलाके में बबूल के पेड़ पर युवक का शव गमछा के सहारे लटका हुआ मिला. कुरुमटांड़ गांव के लोगों की नज़र जब शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव के शिनाख्त का प्रयास किया. अगल-बगल के ग्रामीणों को उसकी पहचान के लिए बुलाया गया पर किसी ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया.

    पुलिस के सामने बना चुनौती

    जिसके बाद पुलिस के सामने यह चुनौती है कि सबसे पहले वह युवक के शव की पहचान करें. उसके बाद इसकी पड़ताल करें कि उसे मार कर पेड़ से लटका दिया गया है या फिर कहीं से आकर उसने आत्महत्या कर ली है. दुमका एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट:पंचम झा



    Related News