बोकारो: कुएं में तैरता मिला युवक  का शव, 4 दिन पुराने शव को देख मची सनसनी

    बोकारो: कुएं में तैरता मिला युवक  का शव, 4 दिन पुराने शव को देख मची सनसनी

    बोकारो(BOKARO):बोकारो में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब शुक्रवार को एक कुएं से तैरता हुआ युवक का शव बरामद हुआ. इस शव को  देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है था जैसे वह तीन-चार दिन पुराना है जिसको देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

    कुएं में तैरता मिला युवक का शव

    आपको बताएं कि यह पूरी घटना  पेटरवार थाना क्षेत्र के जाराडीह गांव  का है. जहां कुएं में लगभग 24 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला. वहीं शव की पहचान कसमार थाना क्षेत्र के कुरको गांव  के  उपेंद्र कुमार महतो के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक  उपेंद्र कुमार महतो अपने संबंधी मिथुन महतो के घर पेटरबार आया हुआ था. रात में शौच के लिए  घर से निकला,और फिर वापस नहीं आया. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

    शौच के लिए निकला  फिर नहीं लौटा घर

    वही  शुक्रवार की सुबह जाराडीह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित कुएं में एक शव को तैरता हुआ देखा. जिसकी सूचना पेटरवार थाने को दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और फिलहाल मामले की पूरी तहकीकात कर रही है.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    इस संबंध में पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि युवक का शौच के दौरान कुएं में पैर फिसल कर गिरने से मृत्यु हो गयी होगी. लेकिन  ये जांच का विषय है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

    रिपोर्ट-संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news