परिवार को खत्म करने वाले को कोर्ट ने दी कड़ी सज़ा, जानिए विस्तार से

    परिवार को खत्म करने वाले को कोर्ट ने दी कड़ी सज़ा, जानिए विस्तार से

    रांची(RANCHI): ट्रिपल मर्डर करने वाले व्यक्ति को कोर्ट ने कड़ी सज़ा सुनाई है. जिस व्यक्ति को सज़ा सुनाई गई है उसने अपनी ही पत्नी, बेटी और बेटा का हत्या कर दिया था. हत्यारा ब्रजेश कुमार अपनी बेटी की प्रेम कहानी नहीं देखना चाहता था. बेटी को समझाने की लाख कोशिश किया था लेकिन बेटी नहीं मानी थी. बेटी की प्रेम कहानी परवान चढ़ रही थी. बेटी ने जब बात नहीं माना तो अपने ही परिवार के लोगों की हत्या कर दिया.

    बेटी,बेटा और पत्नी की हत्या के बाद खुद भी खाया था जहर

    ब्रजेश की बेटी एक युवक के संपर्क में थी. प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला था. इससे वह बहुत आक्रोशित रहता था. उसने बेटी को बहुत समझाया. लेकिन कुछ हुआ नहीं. अंत में उसने इस मामले में बेटी, बेटा और पत्नी की हत्या कर दी. खुद भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया पर बच गया. अपर न्याययुक्त एसएम शहजाद की अदालत ने दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई. आरोपी ब्रजेश स्पेशल ब्रांच में  चालक  के पद पर कार्यरत था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news