कोलियरी मजदूरों ने घेरा कार्यपालक निदेशक का कार्यालय, जानिए क्या रखी मांगे 

    कोलियरी मजदूरों ने घेरा कार्यपालक निदेशक का कार्यालय, जानिए क्या रखी मांगे 

    धनबाद(DHANBAD): सेल चासनाला कोलियरी के मजदूरों ने संयुक्त संघर्ष समिति का बैनर हाथों में लिए सोमवार को सेल के कार्यपालक निदेशक के  ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया, नारेबाजी की.  प्रदर्शन के पहले एक जुलूस निकाला गया, जो वर्कशॉप, सेल अस्पताल, मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय से गुजरते हुए कार्यपालक निदेशक के कार्यालय पर पहुंचा. मोर्चा के संयोजक सुंदरलाल महतो ने कहा कि सेल प्रबंधन जीतपुर कोलियरी, चासनाला की डीप माइंस, वेस्ट क्वारी व सेंड प्लांट को जल्द चालू करे. कार्य बंद होने से मज़दूरों की आर्थिक स्थिति दयनीय है. 

    44 हजार बोनस देने की रखी मांग 

    कहा कि सेलकर्मियों को 44 हजार बोनस भुगतान करना होगा. प्रबंधन ने पूर्व की वार्ता में 29400 तक बोनस देने पर सहमति जताया था. परंतु सभी ट्रेड यूनियनो ने नही माना और कहा कि जब सेल लाभ में है तो 44 हजार बोनस देना होगा. जिसपर वार्ता टूट गई. 18 अक्टूबर को पुनः बोनस को लेकर दिल्ली में वार्ता होगी. कहा कि सेल के ठेका मज़दूरो के एस वन के बराबर वेतन देने, 2017 से बकाया एरियर देने, चासनाला न्यू मोती नगर के विस्थापितो को ठेका के तहत रोजगार, अस्पताल सुविधा उपलब्ध कराने, अपरसिम के बचे 72 ठेका मज़दूरों को पुनः कार्य पर रखने सहित अन्य मांगों पर प्रबंधन सकारात्मक पहल कर मज़दूरों के हित में फैसला नही करता है तो पूरे सेल चक्का जाम कर दिया जाएगा. 

    प्रदर्शन में थे शामिल 

    मौके पर सुंदरलाल महतो, योगेंद्र महतो, जितेंद्र मिश्रा, अजित महतो, सी एन घोष, अरुण यादव, बीरेंद्र त्रिपाठी, समीर मंडल, कार्तिक ओझा, साधन ओझा, पवित्र मंडल, शक्तिपदो महतो, शहीद रजा, रज्जप अंसारी, नारायण बाउरी, मनोज यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, पंकज सिंह, जगदीश महतो, सुरेंद्र कुमार, जगदीश महतो, उमापदो महतो, संतोष दास, उमेश महतो आदि मौजूद थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news