रांची में धर्मांतरण का मामला आया सामने, छह महिलाएं हिरासत में

    रांची में धर्मांतरण का मामला आया सामने, छह महिलाएं हिरासत में

    रांची(RANCHI): सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. हिन्दू संगठन के युवकों ने छह महिलाओं पर गरीब लोगों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है.बताया जा रहा है कि छह महिलाओं की टोली विभिन्न गली मुहल्ले में घूम कर प्रलोभन दे कर हिन्दू धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपनाने को कह रही थी.

    इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस छह महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सभी महिलाओं से सुखदेव नगर थाना में ही पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस धर्म परिवर्तन की बात से परहेज कर रही है.         
    शनिवार की देर शाम हिन्दू संगठनों को महिलाओं की टोली पर शक हुआ. जिसके बाद सभी से पूछताछ किया जिसपर महिला भौचक हो गई. घंटों युवकों द्वारा पूछताछ करने के बाद भी महिलाओं ने कुछ नहीं बताया. हर बार महिला ने टाल मटोल कर जवाब दिया.

    आखिर में हिन्दू संगठन के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. सभी महिलाओं से पूछताछ जारी है. हिन्दू संगठन के लोग इसके पीछे किसी और को मास्टर माइन्ड बता रहा है. हिन्दू संगठन के लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह साजिश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है.इस साजिश के तहत कुछ लोग झारखंड को कमजोर करने में लगे हैं. हिन्दू संगठन के लोग मास्टर माइन्ड की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग सुखदेव नगर थाना पहुंचे हुए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news